मार्च 22, 2025 1:52 अपराह्न

printer

प्रदेश सरकार जल संसाधनों के संरक्षण और इनके पुनर्जीवन के लिए प्रयासरत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आज विश्व जल दिवस है। यह दिन मीठे पानी के महत्व और जल संसाधनों के उचित प्रबंधन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दुनिया भर में जल संकट से निपटने के लिए जागरूकता बढ़ाना और कार्रवाई को प्रेरित करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को विश्व जल दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड न केवल अनेक पवित्र नदियों का उद्गम स्थल है, बल्कि जलस्रोतों की अपार संपदा से भी समृद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल संसाधनों के संरक्षण और इनके पुनर्जीवन के लिए सतत् प्रयासरत है, ताकि यह अनमोल धरोहर आने वाली पीढ़ियों तक संरक्षित रह सके।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला