अगस्त 10, 2024 8:16 अपराह्न

printer

प्रदेश समेत देशभर में शुरू हुए फाइलेरिया मुक्त अभियान

झारखंड समेत देशभर में शुरू हुए फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वतंत्र राज्य स्वास्थ्य मंत्री प्रताप राव जाधव के साथ जमशेदपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य की तैयारियों की जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने एमडीए प्लान 2024 की जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड के कुल 9 जिलों चतरा, दुमका, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा, लातेहार, पलामू, सरायकेला और पश्चिम सिंहभूम में यह अभियान चलाया जायेगा।  आज से 9 जिलों में  1 करोड़ 24 लाख लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाई जायेंगी