प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल प्रचार में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर श्योपुर के विजयपुर में कल प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने विजयपुर में कहा कि मध्यप्रदेश अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए आगे बढ़ रहा है।
वहीं कांग्रेस की ओर से राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और राज्यसभा सांसद विवेक तनखा कल विजयपुर विधानसभा के कराहल, गौरस में आम सभा को संबोधित किया।