मार्च 18, 2024 7:48 अपराह्न

printer

प्रदेश में 4 चरणों में चुनाव होंगे

प्रदेश में 4 चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 6 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट एवं छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इनमें से 4 सामान्य और 2 आदिवासी सीटें हैं। पहले चरण के लिए अधिसूचना बुधवार 20 मार्च को जारी होगी। इसी दिन से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार प्रदेश के 6 लोकसभा सीट पर बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी चुनाव नामांकन की अधिसूचना जारी करेंगे। सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं जबकि कांग्रेस की तीसरी सूची में इन लोकसभा सीटों के लिए बचे नामों का ऐलान हो सकता है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार इन सभी लोकसभा सीटों पर नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख 27 मार्च होगी और 28 मार्च को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी का काम किया जाएगा। 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।