प्रदेश में 20 जुलाई को वन महोत्सव के तहत एक दिन में 36 करोड़ 46 लाख पौधे लगाने का महाअभियान चलाया जाएगा। प्रदेश सरकार के वन मंत्री अरुण सक्सेना ने आकाशवाणी से खास बातचीत में कहा है कि सरकार का प्रयास ना केवल पेड़ लगाना है बल्कि पेड़ बचाना भी है। इस अभियान में सरकार के साथ समाज के हर वर्ग का जुड़ना जरूरी है।
20 जुलाई को वृक्षारोपण महापर्व है इसदिन हर जिले में हर तहसील में हर ब्लॉक में हर गांव में बड़ी संख्या में पेड़ लगाए जाएंगे। ये पेड़ हर एक के द्वारा लगाए जाएंगे। पेड़ लगाना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा है एक पेड़ मां के नाम। हमारे मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है पेड़ लगाओं पेड़ बचाओ..हमको पेड़ लगाना है पेड़ बचाना है ..और पेड़ लगाओं अभियान अभी हमने शुरू किया है लगभग 4-5 महीने बाद पेड़ बचाओ अभियान चलाएंगे, तो मैं कहूंगा हम पेड़ लगा रहे हैं पेड़ बचा रहे हैं और पेड़ मां के नाम लगा रहे हैं।