छत्तीसगढ़ में भी हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो गया है। इसके साथ ही प्रदेश में “स्वतंत्रता सप्ताह“ का आयोजन भी किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि अपने घरों में तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस को सम्मान और गर्व के साथ मनाएं। राज्यपाल ने कहा कि इस अभियान से देश भक्ति और एकता की भावना को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उनसे प्रेरणा लें।
वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “हर घर तिरंगा“ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में अनेक तरह के आयोजन होंगे। इनमें तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा मेला जैसे आयोजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम का उद्देश्य तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए सभी को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है।
Site Admin | अगस्त 9, 2024 6:59 अपराह्न
प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ शुरू, ‘स्वतंत्रता सप्ताह’ का भी किया जा रहा है आयोजन
