प्रदेश में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित किया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों को सम्मानित किया। समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियां निकाली गईं। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्रों और कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तृति दी। उधर, राज्य के अन्य जिलों में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरियां निकाली और मुख्य चौराहों पर देशभक्ति के गीत चलाए जा रहे हैं।
Site Admin | जनवरी 26, 2025 7:29 अपराह्न
प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है गणतंत्र दिवस