प्रदेश में आज इगास बग्वाल का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इगास, दीपावली के 11वें दिन एकादशी को मनाया जाता है। पर्वतीय क्षेत्रों में इगास-बग्वाल मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी के नई दिल्ली आवास पर कल आयोजित इगास महोत्सव में भाग लिया। इगास उत्तराखंड का पारंपरिक प्रकाश पर्व है जो दीपावली के 11 दिन बाद मनाया जाता है।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को इगास की शुभकामनांए दी हैं। इगास पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की लोक कला, संस्कृति और परंपराएं अत्यंत समृद्ध हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपने गांव-घर जाकर इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाने और सांस्कृतिक धरोहर का सम्मान करते हुए इगास-बग्वाल की परंपरा को जीवंत बनाए रखने का आह्वान किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इगास पर जारी संदेश में प्रदेशवासियों से लोकपर्वों का संरक्षण करने की अपील की है।