मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 17, 2024 3:09 अपराह्न

printer

प्रदेश में हरियाली अमावस्या तक प्रदेश में कुल साढ़े 5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे

वर्षाकाल में हरियाली अमावस्या तक प्रदेश में कुल साढ़े 5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशमी के अवसर पर कहा। वे दो दिवसीय शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के समापन अवसर पर उज्जैन के रामघाट पर आयोजित समारोह में अपनी बात रख रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरचनाओं के संरक्षण का संकल्प साकार हो रहा है। हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश की नदियां एवं जलाशय और अन्य जल स्त्रोत संरक्षित होकर प्रदूषणमुक्त रहें। प्रदेश में चले जल गंगा संवर्धन अभियान में 5 जून से अब तक 28 करोड़ लागत से शहरी क्षेत्र में 2700 से अधिक एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 26 करोड़ रुपये लागत से 2300 से अधिक संरचनाओं का निर्माण एवं जीर्णोद्धार हुआ है। उज्जैन के शहरी क्षेत्र की जल संरचना का भी सुधार कार्य हुआ है। प्रदेश में 212 नदियों का संरक्षण करने का संकल्प लिया गया हैजिसमें उद्गम से लेकर अन्तिम छोर तक संरक्षण का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि उज्जैन का सिंहस्थ विश्व में अपना स्थान रखता है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला