प्रदेश में हज यात्रा के लिए यात्री रवाना होने लगे हैं। भोपाल से 143 हज यात्रियों का दूसरा जत्था आज सुबह जेद्दा के लिए रवाना हुआ। भोपाल के एयरपोर्ट से जेद्दा के लिए सीधी फ्लाइट उड़ी। दो दिन में कुल 320 यात्री भोपाल से रवाना हुए हैं। हज कमेटी के अध्यक्ष रउफ वारसी ने बताया प्रदेश के करीब 7 हजार हज यात्रियों की रवानगी 21 मई से मुंबई एयरपोर्ट से हो रही है। यह सिलसिला 9 जून तक जारी रहेगा।
वहीँ,मुंबई से इंदौर जिले के हज यात्रियों के लिए पहली उड़ान 26 मई को सउदी अरब के जेद्दा रवाना होगी। इसका सिलसिला 9 जून तक चलेगा। इनकी वापसी 1 से 21 जुलाई के बीच होगी।