जनवरी 7, 2025 3:45 अपराह्न

printer

 प्रदेश में सी ग्रेड माल्टा और पहाड़ी नींबू का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित

प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए  “सी“ ग्रेड माल्टा और पहाड़ी नींबू यानी गलगल का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। “सी“ ग्रेड माल्टा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 10 रुपए प्रति किलो और पहाड़ी नींबू का न्यूनतम समर्थन मूल्य सात रुपए प्रति किलो तय किया गया है। इस संबंध में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पत्रावली में अनुमोदन कर दिया है और शीघ्र ही न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने का आदेश जारी किया जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण और उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि और औद्यानिकी का समग्र विकास करते हुए कास्तकारों की आय में गुणात्मक वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई है।