मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 7, 2024 5:21 अपराह्न

printer

प्रदेश में साढ़े पांच करोड़ पौधे रोपने का महा अभियान कल से शुरू हो गया

प्रदेश में साढ़े पांच करोड़ पौधे रोपने का महा अभियान कल से शुरू हो गया है। भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पौधा रोपकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में एक वृक्ष का महत्व दस पुत्रों के समान माना गया है। वनस्पति के साथ-साथ नदीपहाड़ आदि को जीवंत मानना हमारी संवदेनशील सांस्कृतिक परम्परा का प्रतीक है।

 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में सरकार ने भी प्रदेश में वृहद पौध-रोपण का संकल्प लिया है। इस क्रम में प्रदेश में पाँच करोड़ 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। इंदौर में 51 लाखभोपाल और जबलपुर जिले में 12-12 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुएइस दौरान श्री शुक्ल ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग विश्व व्यापी समस्या है और इस समस्या के निपटान के लिए आवश्यक है कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के सभी जिलोंनगरगांव में  वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।

 

अभियान के तहत शाजापुर में भैरव डूंगरी पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यहां तीन हजार से अधिक पौधे रोपे गए। डिंडोरी में भी कल ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया गया जिसके अंतर्गत नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आमजामुनमहुआबेलअमरूदअर्जुन आदि के पौधे रोप कर अंकुर ऐप पर अपने फोटो अपलोड किए।