मई 23, 2024 5:18 अपराह्न

printer

प्रदेश में लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रिकांग पिओ में मतदान कर्मियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
उन्होंने बताया कि 01 जून, 2024 को मतदान के दिन ई.वी.एम/वी.वी.पेैट के संदर्भ में मतदान कर्मियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं वोटिंग मशीनों की तकनीकी बारीकियों से अवगत करवाया गया। 
डॉ. शशांक गुप्ता ने बताया कि मतदान कर्मियों की रवानगी 30 मई, 2024 को सुनिश्चित की जाएगी तथा मतदान कर्मियों को अपना कार्य कर्तव्य-निष्ठा, पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से करने का आह्वान किया ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके। 
इस अवसर पर तहसीलदार पूह कुलवंत सिंह, नायब तहसीलदार रविंदर सिंह एवं जिला निर्वाचन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला