प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तहत सभी 29 सीटों पर मतदान हो चुका है। अब प्रदेश भाजपा के नेता देशभर में चुनाव अभियान संभालेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव उत्तर प्रदेश और दिल्ली में प्रचार करेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज दिल्ली और वीडी शर्मा उत्तर प्रदेश में प्रचार करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज से 19 मई तक चुनावी दौरे पर रहेंगे। डॉ. यादव उत्तर प्रदेश की चरखारी विधानसभा पहुंचेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज दिल्ली में जनसभा कर महिला सम्मेलन और दलित सम्मेलन में शामिल होंगे। इधर हमीरपुर में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी चुनाव प्रचार करेंगे।
Site Admin | मई 14, 2024 9:01 अपराह्न
प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तहत सभी 29 सीटों पर मतदान हो चुका है
