मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 15, 2024 3:42 अपराह्न

printer

प्रदेश में लोकसभा चुनावों और उपचुनावों के लिए अब 15 दिन शेष

प्रदेश में लोकसभा चुनावों और उपचुनावों के लिए अब 15 दिन शेष बचें हैं। इस बीच आने वाले समय में प्रचार और तेज करने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों मुख्य दलों ने अपने 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रचारकों में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरंेद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व अमित शाह सहित कई राष्ट्रीय नेता हिमाचल में प्रचार करेंगे। प्रदेश से  प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार सहित 14 प्रचारक भी भाजपा के प्रचार अभियान में शामिल होंगे।
कांग्रेस की स्टार प्रचारक सूची के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा, भुपेंद्र हुड्डा, भुपेश बघेल सहित कई राष्ट्रीय नेता चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल पहंुचेगें। कांग्रेस प्रचार अभियान में प्रतिभा सिंह, विप्लव ठाकुर, कॉल सिंह ठाकुर सहित प्रदेश के  20 नेता भी मुख्य प्रचारक के रूप में शामिल किए हैं।