मई 23, 2024 5:47 अपराह्न

printer

प्रदेश में लोकसभा के छठे चरण के चुनाव के लिए प्रचार अभियान थमा

झारखंड में लोकसभा के छठे चरण के चुनाव के लिए प्रचार अभियान थम गया है। राज्य की चार सीटों रांची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह में 25 मई को मतदान होना है। निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। इन चारों संसदीय सीटों पर कुल तिरानबे उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सुरक्षा के लिए बूथों पर विभिन्न राज्यों के पुलिस बल की बत्तीस कंपनियां तैनात की जा रही हैं। चुनिंदा मतदान केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। चारों सीटों के लिए पोलिंग पार्टियां कल से बूथों पर रवाना की जाएंगी।मतदान के दिन निगम क्षेत्र में सारी पार्किंग मुफ्त होगी। वहीं शाम छह बजे और अगले दिन मतदान का प्रमाण दिखाने पर पार्कों में शुल्क नहीं लिया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला