मई 23, 2024 5:40 अपराह्न

printer

प्रदेश में लोकसभा के छठे चरण के चुनाव के लिए आज प्रचार समाप्त हुआ

झारखंड में लोकसभा के छठे चरण के चुनाव के लिए आज प्रचार समाप्त हो गया है। प्रत्याशी कल घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे। राज्य की चार सीटों रांची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह में 25 मई को मतदान होना है। निर्वाचन आयोग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। इन चारों संसदीय सीटों पर कुल तिरानबे उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे अधिक सत्ताइस प्रत्याशी रांची से चुनाव मैदान में हैं। वहीं धनबाद और जमशेदपुर में पच्चीस-पच्चीस और गिरिडीह में सोलह प्रत्याशी हैं। चारों सीटों के लिए बयासी लाख सोलह हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इधर, पोलिंग पार्टियां कल से बूथों के लिए रवाना की जाएंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला