प्रदेश में लू और तेज गर्मी का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस झांसी में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश के लिये लू की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम शुष्क रहने के साथ ही 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने कल गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, इटावा, औरैया, झांसी और आसपास के इलाकों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
Site Admin | मई 27, 2024 8:12 अपराह्न
प्रदेश में लू और तेज गर्मी का सिलसिला जारी