प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं, बड़ी नदियों और बांधों में लगातार पानी बढ़ रहा है। जबलपुर में रानी अवंती बाई लोधी सागर परियाजना बरगी बांध के जल ग्रहण क्षेत्र में वर्षा के कारण बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिससे बांध के गेट खोले जाने की संभावना है।
वहीं उज्जैन में क्षिप्रा नदी ऊफान पर है। सभी घाट जलमग्न हो गए हैं। वहीं नगर के निचले हिस्सों में पानी भरने की खबर है। सीहोर में कोलार डेम का जल स्तर बढ़ने से डेम के दो गेट खोले गए हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेष के कुछ जिलों में तेज बारिष का अलर्ट जारी किया है।