मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में लगभग साढ़े 5 करोड़ पौधे लगाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रयास है कि प्रदेश में 1 जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच अलग-अलग जिलों में इस अभियान को चलाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक टीवी संदेश के माध्यम से कहा कि मुझे संतोष है कि कई जिले जैसे इंदौर, 51 लाख पौधे लगाने वाला है। भोपाल ने बीस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है। एक दिन में 6 जुलाई को लगभग 12 लाख पौधे लगाने का भी लक्ष्य तय किया गया है। ऐसे कार्यों से ही पर्यावरण का माहौल बनता है। ऐसे में पौधारोपण कर न केवल हम पर्यावरण को बचाएंगे बल्कि वानिकीकरण में भी अपनी भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आम लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि इस पूरे आयोजन के प्रति सरकार गंभीर है, यह अभियान लगातार चलता रहेगा।
Site Admin | जून 30, 2024 8:15 अपराह्न
प्रदेश में लगभग साढ़े 5 करोड़ पौधे लगाए जायेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
