मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 16, 2024 8:06 अपराह्न

printer

प्रदेश में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए 45 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा

प्रदेश में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए 45 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजस्व महा अभियान प्रथम चरण की सफलता को देखते हुए राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए 18 जुलाई से 31 अगस्त तक महाअभियान चलेगा। इस दौरान सभी संभाग आयुक्त और कलेक्टर अपने क्षेत्रों का निरंतर निरीक्षण करेंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

 

अभियान का उद्देश्य राजस्व न्यायालय में समय सीमा पर लंबित प्रकरणों का निराकरणनए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज करानापीएम किसान योजना सभी पात्र किसानों को लाभ देनासमग्र का आधार ई-केवाईसी और खसरे की समग्र/आधार से लिंकिंग एवं फार्मर रजिस्ट्री का क्रियान्वन है। साथ ही डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण एक अगस्त से 15 सितम्बर तक होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पटवारी डायरी डिजिटल की जाए। मेन्युअल डायरी प्रथा समाप्त की जाए।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर राजस्व महाअभियान के संचालन संबंधित जानकारी ली। बैठक में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और सभी संभागायुक्त एवं जिला कलेक्टर्स वर्चुअली शामिल हुए।