प्रदेश में मौसम साफ होने के बाद सूरज के तेवर तीखे हो रहे हैं और तापमान भी बढ़ रहा है। हालांकि, तीन दिन बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो 30 मार्च से प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ हल्की वर्षा होने की भी संभावना है। भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, कल प्रदेश में सबसे अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान दमोह में दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। प्रदेश में रात का सबसे अधिक तापमान 22. 6 डिग्री सेल्सियस भोपाल में दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। हमारे बड़वानी संवाददाता ने बताया कि इस सीजन में पहली बार जिले में तापमान 40 डिग्री के उपर पहुंच गया है। इसके कारण दिन में गर्म हवा का दौर भी शुरू हो चुका है।
Site Admin | मार्च 27, 2024 4:16 अपराह्न
प्रदेश में मौसम हुआ साफ, तापमान भी बढ़ा