सितम्बर 6, 2023 6:09 अपराह्न | Himachal Pradesh | Shimla

printer

प्रदेश में मौसम ने 1 बार फिर से बदली करवट

प्रदेश में मौसम ने 1 बार फिर से बदला। बारालाचा और तंगलांगला दर्रे सहित लाहौल और मनाली के 15 हजार फुट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ है। वहीं धौलाधार की रेंज में भी ताजा हिमपात हुआ है। हालांकि अभी बरसात का मौसम जारी है। लेकिन बरसात के बीच सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है। कल चंद्रभागा की पहाड़ियों सहित शिंकुला, लाचुंगला व कुंजुम दर्रे के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ है जिससे तापमान में भी गिरावट आई है।