मार्च 18, 2024 7:49 अपराह्न

printer

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। जहां एक तरफ राजधानी भोपाल में दिनभर धूप की तपिश रही, वहीं कुछ जिलो में बेमौसम बारिश हो रही है। आज अनूपपुर, छिंदवाड़ा और बैतूल जिले में कई जगहों पर मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने कल भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग,भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी उत्तरी ओडिशा के ऊपर से छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इस कारण दक्षिण-पश्चिमी हवाएं अरब सागर से नमी ला रही है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 19 मार्च को शहडोल-अनूपपुर में रेड अलर्ट है। दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, पांढुर्णा, जबलपुर, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में आंधी-बारिश और ओले का मौसम रहेगा। प्रदेश में 20 मार्च तक बारिश-ओले का दौर चलने का अनुमान है।