प्रदेश में मॉनसून के प्रभाव से बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश की सम्भावना है। वहीं, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, गोपालगंज, अररिया और किशनगंज जिले में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना के वैज्ञानिक कमल सिंह गुप्ता ने बताया कि इस दौरान चालीस से पचास किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी सम्भावना है। इधर, मॉनसून के आगमन के बाद राज्य के अधिकतर हिस्सों के तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी आयी है।
Site Admin | जून 22, 2024 2:16 अपराह्न
प्रदेश में मॉनसून के प्रभाव से बारिश का सिलसिला जारी, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी सम्भावना
