प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता में कमी आने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों का तापमान पैंतीस डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
अड़तीस दशमलव दो डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सीतामढ़ी का पुपरी प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने के साथ ही बारिश की गतिविधियांे में तेजी आएगी। बारह सितम्बर से राज्य में बारिश की अनुकूल परिस्थितियां बन रही है।
मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना के वैज्ञानिक ने बताया कि अगले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।