मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 24, 2025 12:00 अपराह्न

printer

प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय,  भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

राज्य में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। रांची और आसपास के इलाकों में कल भारी बारिश हुई। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। पिछले 24 घंटे में वज्रपात और अन्य हादसों में 8 लोगों की मौत हो गयी है। हजारीबाग में बारिश के दौरान छत गिरने से एक दंपत्ति की मौत हो गयी, वहीं गढ़वा में वज्रपात से एक महिला और एक बुजुर्ग की जान चली गयी। रांची के सोनाहातू में ठनका गिरने से दो महिलाओं की मौत हुई है। जमशेदपुर में भी वज्रपात से एक छात्र की जान चली गयी है। इधर, रांची में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मौसम विभाग ने आज भी रांची, खूंटी, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और खूंटी में वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 29 जून तक बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला