प्रदेश में भीषण लू और गर्मी अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है। दिन के तापमान के साथ ही रात में भी लगातार तापमान बढ़ रहा है। प्रयागराज में न्यूनतम तापमान ने पिछले 127 वर्शों का रिकार्ड तोड़ दिया है। बीते चौबीस घंटे में प्रयागराज में न्यूनतम तापमान चौंतीस दषमलव तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले जून 1898 में न्यूनतम तापमान 33 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लखनऊ मौसम केन्द्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि प्रदेश में अगले तीन दिनों के लिए भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई दिनों से गर्मी पड़ रहा है और आने वाले अगले तीन दिन तक इस तरीके का सितम जारी रहेगा तो जैसा कि प्रयागराज में जो न्यूनतम तापमान है पिछले 127 साल का रिकार्ड टूटा, जिसमें 34.3 न्यूनतम तापमान प्रयागराज में दर्ज किया गया और इससे पहले 37.5 था। सर्वे तीन दिनों के रेड अलर्ट जारी है, तो उसके बाद औरेंज अलर्ट है, तो उम्मीद है कि तीन दिनों तक भीशण गर्मी रहेगा। उसके बाद थेड़ा सा इंटेंसिटी क्रम रहेगा लेकिन कुछ आइसोलेटेड पैलेस में जो कि चेतावनी है क्योंकि पूर्वी हवाओं का आगमन तीन दिन के बाद थेड़ा प्रदेश में हो रहा है तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी कम होगा और थोड़ा-थोड़ा राहत मिलना स्टार्ट हो जायेगा। भीषण गर्मी को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिशद के अधीन संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश 24 जून तक बढ़ा दिया गया है। 25 जून से शिक्षक विद्यालय आयेंगे। छात्र-छात्राओं की कक्षाएं 28 जून से चलेंगी।
Site Admin | जून 15, 2024 8:30 अपराह्न
प्रदेश में भीषण लू और गर्मी अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है