मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 19, 2024 8:04 अपराह्न

printer

प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी

प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। हालांकि मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि जल्दी ही प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी होगी। कानपुर के चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस. एन. सुनील पांडेय ने बताया कि गुरुवार से पूर्वी हवाएं उत्तर प्रदेश में दस्तक दे देंगी। इस से मौसम में बदलाव होगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
प्री मानसून की बारिश 22 जून से शुरू होने की उम्मीद है।

 

23 से 25 जून के बीच मानसून पूरे उत्तर प्रदेश में दस्तक दे देगा। मानसून के सक्रिय होते ही तेज़ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल उत्तर प्रदेश में लू का रेड अलर्ट जारी है। अगले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है।  

 

वहीं लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, झांसी, आगरा समेत कई इलाकों में अगले तीन दिनों तक हीटवेव का कहर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।