जून 16, 2024 8:23 अपराह्न

printer

प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है

प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। तेज गर्मी से 28 लोगों की मौत होने के समाचार मिले हैं, जिसमें प्रयागराज, बुंदेलखंड, हमीरपुर, चित्रकूट, बांदा, कानपुर देहात, कुशीनगर और महराजगंज में एक-एक व्यक्ति की, वहीं कानपुर और वाराणसी में आठ लोगों की लू की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं महोबा में दो और मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत हुई हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले पांच दिनों तक लू की चेतावनी जारी करते हुए बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, वाराणसी, इटावा और हमीरपुर सहित 25 जिलों के लिये रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान प्रयागराज जनपद में 47 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से  लगभग नौ डिग्री अधिक है। बुंदेलखंड के झांसी जनपद में तापमान 47 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ी और अधिकतम तापमान 45 दशमलव छह डिग्री दर्ज किया गया।