जून 15, 2024 5:08 अपराह्न

printer

प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का सिलसिला जारी, मौसम विभाग ने प्रदेश में 2 दिन के लिये लू का रेड अलर्ट जारी किया

प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आज से दो दिन के लिये लू का रेड अलर्ट जारी किया है। बीते चैबीस घंटों में कई जनपदों में अधिकतम तापमान चैवालीस डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया। सबसे अधिक छियालीस दशमलव छह डिग्री सेल्सियस तापमान कानपुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के सभी मंडलों में तापमान सामान्य औसत से तीन से छह डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।