प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का सिलसिला जारी है। ज्यादातर जनपदों में अधिकतम तापमान में 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 48 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस कानपुर में रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों में प्रदेशवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर अगले तीन दिनों में गरज चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।
इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।