प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित श्रीकृष्ण पर्व में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इंदौर के दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
दोपहर में वह धार जिले के अमझेरा और शाम को पन्ना के जुगल किशोर मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीकृष्ण पर्व में हिस्सा लेंगे। इंदौर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायो में गीताभवन केन्द्र बनाए जाएंगे।