भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आज रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस पर आरोप लगाया कि प्रदेश में बढ़ते अपराध, तनाव और अराजकता के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है।
श्री सिंह देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अशांति फैलाने के लिए कांग्रेस साजिश कर रही है। पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सिलसिलेवार घटनाओं और उसके कांग्रेस से जुड़े होने के साक्ष्य भी प्रस्तुत किए।
इस बीच, प्रदेश कांग्रेस ने आज बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।