मई 19, 2024 7:28 अपराह्न

printer

प्रदेश में बालिका सशक्तीकरण अभियान की हुई शुरूआत

देशभर में बालिका सशक्तीकरण अभियान शुरू हो गया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के भिलाई के एन.एस.पी.सी.एल. संस्थान में भी इस आभियान की शुरुआत की गई। एन.टी.पी.सी.के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक सी. शिवकुमार ने इस अभियान का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एन .एस  पी सी एल के महाप्रबंधक सोमनाथ चट्टोपाध्याय ने की। इस अवसर पर ‘‘बालिकाएं सक्षम – राष्ट्र उत्तम‘‘ शीर्षक से तैयार की गई स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
इस अभियान के तहत चुने गए विभिन्न गांवां के छह स्कूलों की बयालीस बालिकाओं को शिक्षा, कम्प्यूटर विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, योग, कला और  शिल्प जैसे विषयों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह एक महीने तक चलेगा।