मानसून अब पूरे प्रदेश में पहुँच गया है। प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। भोपाल, इंदौर समेत कई ज्यादा जिलों में पानी गिरा।
आज भी ऐसा ही मौसम रहने की सम्भावना है। प्रदेश के छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी, उमरिया, बालाघाट, ग्वालियर, भिंड समेत कई जिलों में बारिश हुई। सिवनी में 2.6 इंच पानी गिर गया। वहीं, बालाघाट जिले के मलाजखंड में पौन इंच बारिश दर्ज की गई। उज्जैन में चामुंडा माता मंदिर में पानी भर गया। सीधी में पारा सबसे ज्यादा 39 डिग्री रहा। पचमढ़ी-सिवनी सबसे ठंडे रहे। यहां दिन का तापमान 27 दशमलव 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।