मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 24, 2024 3:37 अपराह्न

printer

प्रदेश में पोलियो सुरक्षा चक्र बनाये रखने के लिए 23 जून से 25 जून तक चलाया जा रहा है प्रदेशव्यापी अभियान

प्रदेश में पोलियो सुरक्षा चक्र बनाये रखने के लिए 23 जून से 25 जून तक प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत  प्रदेश में करोड़ से अधिक 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इंदौर में पल्स पोलियो महाअभियान के बारे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या ने बताया कि इंदौर में इसके लिये हजार से अधिक कर्मचारी तैनात हैं। जो आज से घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाएंगे। खंडवा में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील व पंधाना विधायक श्रीमति छाया मोरे ने कल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना तथा उपस्वास्थ्य केन्द्र निहालवाड़ी में दो बूंद दवा पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। ष्योपुर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पहले दिन बूथ डे पर लगभग लाख हजार 643 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। मंडला जिले के रपटाघाट में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। कलेक्टर डॉ. सिडाना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित नही रहना चाहिए। कलेक्टर ने बच्चों के अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे आगे आकर अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की अवश्य पिलाएं। शाजापुर जिले में “उठो पोलियो बूथ चलो“ की थीम पर जनप्रतिनिधियों ने पोलियो बूथ का शुभारंभ कर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। शाजापुर में विधायक अरूण भीमावद ने और उच्च शिक्षातकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री इन्दरसिंह परमार ने शुजालपुर में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला