प्रदेश में पुलिस महिला सुरक्षा शाखा द्वारा समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों एवं हिंसा की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ”मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विशेष रूप से पुरूषों को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में तीन अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक सहयोग, सम्मान और समानता की थीम पर सर्वव्यापी जागरूकता अभियान पूरे प्रदेश में संचलित किया जा रहा है। बालाघाट में इस अभियान की शुरुआत पर पेश है हमारे संवाददाता श्रीनिवास चौधरी की एक रिपोर्ट :
खंडवा में ”मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस खंडवा द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। वहीँ, रायसेन जिले में कलेक्टर और एसपी ने जागरूकता वाहन रैली को हरी झण्डी रवाना किया गया।