मई 26, 2024 7:01 अपराह्न

printer

प्रदेश में पिछले तीन दिनों से तीव्र गर्मी का दौर जारी है

आज नौतपा का दूसरा दिन है। प्रदेश में पिछले तीन दिनों से तीव्र गर्मी का दौर जारी है। अधिकांश हिस्सों में लू चलने की स्थिति है। वहीं, प्रदेश के पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिष होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चौबीस घंटों के दौरान जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट और सिवनी में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा प्रदेश के पष्चिमी हिस्से में अगले चौबीस से अड़तालिस घंटे के बीच तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश में मौसम के दो तरह के पैटर्न देखने को मिल सकते हैं। पश्चिमी हिस्सों जहां गर्मी बढ़ सकती हैं, वहीं पूर्वी हिस्सों के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।