जुलाई 2, 2024 3:09 अपराह्न

printer

प्रदेश में पिछले अड़तालीस घंटोें के दौरान वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं  में  सात  लोगों   की मौत

प्रदेश में पिछले अड़तालीस घंटोें के दौरान वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं  में  सात  लोगों   की मौत हो गयी है। औरंगाबाद में दो और बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भागलपुर तथा दरभंगा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान दिये जाने की घोषणा की है।

 

मुख्यमंत्री ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घर से नहीं निकलने और सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।