मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 3, 2025 11:00 पूर्वाह्न

printer

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी, कई स्थानों पर ठंडी हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही जारी

 

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। इसके प्रभाव से कई स्थानों पर ठंडी हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही जारी है। पिछले दिनों मौसम में आए बदलाव के कारण पटना सहित अधिकांश स्थानों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान किशनगंज और वाल्मिकीनगर चौदह डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश के सबसे ठंडे स्थान रहे। वहीं, राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान अठारह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना के वैज्ञानिक ने बताया कि अगले अड़तालीस घंटों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला