प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश भागों में बादल छाए हुए हैं। इस बीच कल ऑरेंज अलर्ट के बीच देर शाम तेज हवाएं चलती रही ओर अनेक स्थानों पर वर्षा व ओलावृष्टि हुई। इस बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि मैदानी जिलों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ निजात मिली है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के अनेक भागों में आंधी चलने, वर्षा व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अगले दो दिन अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई गई है।
Site Admin | मई 11, 2024 4:12 अपराह्न
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है
