प्रदेश में निवेश बढ़ाने के मकसद से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 से 29 नवंबर तक जर्मनी और ब्रिटेन की यात्रा पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कल कहा कि प्रदेश में उद्योग और निवेश संवर्धन प्रयासों से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि 2024 में प्रदेश के विभिन्न संभागों में हुई रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और देश के कई नगरों में हुए इंटरैक्टिव सेशन के फलस्वरुप उद्योगों के विकास का वातावरण बना है। प्रदेश में करीब 2 लाख 75 हजार करोड़ रुपए का निवेश आ रहा है। प्रदेश में 2025 उद्योग वर्ष होगा।
Site Admin | नवम्बर 21, 2024 1:36 अपराह्न
प्रदेश में निवेश बढ़ाने के मकसद से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 से 29 नवंबर तक जर्मनी और ब्रिटेन की यात्रा पर
