ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने देर रात एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर तालिब खान को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के पास से करीब 261 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।
Site Admin | नवम्बर 14, 2024 9:45 अपराह्न
प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार