जनवरी 3, 2025 4:25 अपराह्न

printer

प्रदेश में नगर निकाय चुनावों में प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी

प्रदेश में नगर निकाय चुनावों में प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होने के बाद आज प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किये जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पार्टियों के टिकट से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को पार्टी का चिह्न मिलेगा। जबकी निर्दलीय या गैर मान्य पंजीकृत दलों के प्रत्याशियों को तय चुनाव चिह्न दिये जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार नाम वापसी के बाद टिहरी जिले की नगर पालिका देवप्रयाग के पालिका अध्यक्ष, उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष और दिनेशपुर नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। साथ ही प्रदेशभर में 44 पार्षद और सभासद भी निर्विरोध चुने गये हैं। नाम वापसी के बाद प्रदेश के नगर निगमों में महापौर पद के लिए 72, नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 211 और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 231 प्रत्याशी मैदान में अनी किस्मत आजमा रहे हैं।