सितम्बर 2, 2024 11:19 पूर्वाह्न

printer

प्रदेश में दो दिन खराब रहेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में आज और कल मौसम खराब रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया है जिसके लिए 2 दिन का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का भी पूर्वानुमान है। बीते दो दिन से प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ था। लेकिन आज सुबह प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। अगले दो 2 दिन तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा।