झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय होने के कारण अगले चार दिनों तक आंधी, तूफान और गरज के बारिश की संभावना है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी सूचना के अनुसार कल और परसों राज्य में कई स्थानों पर तेज हवा और गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है। केंद्र के अनुसार 25 जून को गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं 26 जून को गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
Site Admin | जून 22, 2024 9:53 अपराह्न
प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय होने के कारण अगले चार दिनों तक आंधी, तूफान और गरज के बारिश की संभावना