मई 2, 2024 7:53 अपराह्न

printer

प्रदेश में तीसरे और चैथे चऱण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार तेज

तीसरे और चैथे चऱण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मुरैना में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी से मंहगाई बढ़ी है। विरासत टैक्स पर चल रहे विवाद पर कहा कि उनके पिता राजीव गांधी को विरासत में शहादत की भावना मिली थी। जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा सागर लोकसभा क्षेत्र के सिरोंज में जनसभा को संबोधित किए। श्री नड्डा ने कहा कि एनडीए की सरकार ने प्रदेश में कई विकास की सौगातें दी है। उन्होंने कहा कि 14 मेडिकल काॅलेज प्रदेश को मिले है। श्री नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने हरवर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई है।