सितम्बर 8, 2023 3:18 अपराह्न | झारखंड रांची डेंगू

printer

प्रदेश में डेंगू के मामले बढ़े ,अब तक 732 लोग डेंगू संक्रमित

राज्यभर में डेंगू के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष अब तक 7356 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें 732 में डेंगू की पुष्टि हुई है। जो पिछले वर्ष के मुकाबले ढाई गुना ज्यादा है। वहीं राज्यभर में चिकनगुनिया के 290 मरीज मिले हैं। सबसे अधिक डेंगू के मरीज जमशेदपुर में मिले हैं। वहां अब तक 591 मरीजों में डेंगू पाया गया है जबकि रांची में 58 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला