अक्टूबर 26, 2024 12:44 अपराह्न

printer

प्रदेश में डेंगू के नये मामलों के मिलने का सिलसिला जारी

प्रदेश में डेंगू के नये मामलों के मिलने का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान राज्यभर से दो सौ तेरह मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें सबसे अधिक पटना से एक सौ सोलह मामले हैं। इसके अलावा गोपालगंज और औरंगाबाद से दस-दस, नालंदा से नौ, वैशाली से सात, गया और दरभंगा से छह-छह तथा पूर्वी चम्पारण और जहानाबाद से डेंगू के पांच-पांच मरीजों की पहचान हुई है। वहीं, पटना में चिकनगुनिया के भी सात नये मामलों की पुष्टि हुई है।